Monday , 14 September 2026

अब बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री परोसने के मामले में फंसा Twitter, FIR दर्ज

  • देश का गलत मानचित्र लगाने के बाद ट्विटर एकबार फिर घिरा
  • उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में दो FIR दर्ज
  • बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री परोसने पर फिर FIR दर्ज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नेशनल डेस्क: देश का गलत मानचित्र लगाने के बाद ट्विटर बुरी तरह से घिर गया है। लोगो का ट्विटर के खिलाफ जमकर गुस्सा फूट रहा है। भारत में ट्विटर के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में दो FIR दर्ज की गई हैं। तो वहीं अब दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री परोसने की अनुमति देने के आरोप में ‘माइक्रोब्लॉगिंग’ वेबसाइट के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की है।

 

आयोग द्वारा की गई जांच में ये पाया गया

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की ओर से एक शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि, भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा कानून (पॉक्सो) और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। हाल में आयोग द्वारा की गई जांच में पाया गया था कि बच्चों के यौन शोषण से संबंधित सामग्री ट्विटर पर आसानी से उपलब्ध है, इसके आधार पर मामला दर्ज करने को कहा गया था।

Raed More Stories

 

ट्विटर के एक प्रवक्ता ने दी ये प्रतिक्रिया

ट्विटर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा कि, बाल यौन उत्पीड़न पर उसकी कतई बर्दाश्त नहीं करने वाली नीति है और इस मुद्दे से निपटने में वह कानूनी एजेंसियों एवं भारत में गैर सरकारी संगठन सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *