नेशनल डेस्क: गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल होंगे। बीजेपी के नए सीएम के नाम का ऐलान कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि, भूपेंद्र पटेल को बीजेपी विधायक दल के नए नेता के तौर पर चुना गया है। अब भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे।\
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें, विजय रुपाणी ने शनिवार को अचानक गुजरात के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आज नए नाम का चुनाव हुआ। पार्टी विधायक दल की बैठक गांधीनगर में हुई। इस बैठक में नए सीएम का चुनाव किया गया।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
