Saturday , 25 July 2026

दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने युवती को उतारा मौत के घाट, निर्ममता से कर डाली हत्या

उत्तर प्रदेश डेस्क- यूपी के बुलंदशहर से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने शहर वासीयों को सत्ते में डाल दिया। बतादें, पुलिस ने एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर एक 16 वर्षीय लड़की की इसलिए हत्या कर दी,क्योंकि लड़की ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।बुलंदशहर के एसएसपी के मुताबिक, सुनील ने हत्या से ठीक पहले लड़की को प्रपोज किया था, उसका फोन नंबर मांगा था। लेकिन, लड़की ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद आरोपी ने हत्या को अंजाम देने के लिए अपने दो दोस्तों, जिनमें से एक 15 साल का लड़का था उसे शामिल कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपियों को पकड़ने में कामयाब

दलित लड़की की हत्या करने के बाद आरोपी गांव में यह बहाना बना रहा था कि, कुछ हुआ ही नहीं है। उन्होंने लड़की के परिवार द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में भी भाग लिया। कुछ ग्रामीणों ने दावा किया था कि, उन्होंने लाल शर्ट पहने एक व्यक्ति को मौके से भागते देखा था, जो पुलिस के पास एकमात्र सुराग था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे 300 से अधिक फोन कॉल्स को निगरानी में रखने, अपराध स्थल के पास फोन के स्थानों का पता लगाने 100 से अधिक लोगों से पूछताछ करने के बाद आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रहे।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया, सुनील ने उस दिन लड़की को प्रपोज किया था उसका फोन नंबर मांगा था। इसके बजाय लड़की ने उसे थप्पड़ मारा। गुस्से में, सुनील ने उसे धक्का दिया वह एक पत्थर पर गिर गई जो उसके सिर पर लगा जिससे उसकी मौत हो गई। फिर तीनों ने भी उसका गला घोंटने की कोशिश की मौके से भाग गए क्योंकि उन्होंने पाया कि वह पहले ही मर चुकी थी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *