Sunday , 26 July 2026

चालान से छेड़छाड़ करने के मामले में चार पुलिस कर्मचरियों के खिलाफ मामला दर्ज

पलवल, 4 जुलाई(सौरभ वर्मा): पलवल के कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल की प्रेस कांफ्रेस का हुआ भारी असर।  4 पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ भर्ष्टाचार करने का मामला दर्ज।
पलवल केम्प थाना पुलिस ने वाहनों के चालान काटते समय उनमे छेड़छाड़ करने के आरोप में 4 पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
चालान में छेड़छाड़ करने वाले पुलिस कर्मचारी इएसआई ,रणवीर सिंह , इएसआई नवल सिंह , इएचसी दीनदयाल ,इएचसी मोहमद रासिद के खिलाफमामला दर्ज किया गया है।
यह पुलिस कर्मचारी 1000 रुपए का चालान काटकर दिखते चालान में छेड़छाड़ कर 100 रुपए लिखते थे। पलवल के कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल ने  4 दिन पहले प्रेस कांफ्रेस के दौरान इसका खुलासा  किया था। जिसके आधार पर पुलिस अधीक्षक वासिम अकरम ने जाँच करवाई। जिसमें यह चारों पुलिस कर्मचारी दोषी पाएगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *