नेशनल डेस्क- महिपालपुर से एक शर्मनाक खबर सामने आई है जहां पर युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने परिवार के साथ महिपालपुर इलाके में रहती है। बता दें, आरोपी ने युवती द्वारा शादी का दवाब बनाने पर उसकी पिटाई भी की। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर वसंतकुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात
उसने पुलिस के दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात सोशल मीडिया पर आरोपी पंकज से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और दोनों फोन पर बातें करने लगे। कई माह तक बातें होने के बाद पंकज ने पीड़िता ने मिलने की बात कही और उसे एक होटल में बुलाया। जहां आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बना लिया।
Read More Stories:
आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने पुलिस को शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देगा। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
