Saturday , 25 July 2026

10 युवकों ने 2 युवतियों के साथ किया गैंगरेप, आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

झारखंड डेस्क-  झारखंड के गुमला जिले के गुरदारी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां दो लड़कियों के साथ 10 युवकों ने गैंगरेप किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों पीड़ित लड़कियां अपने भाई के साथ दशहरे का मेला देखकर घर वापस लौट रही थीं। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपित युवकों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दशहरा मेला देखने गई थी दोनों युवतीयां

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों नाबालिग पीड़िता जोभीपााठ में दशहरा मेला देखने अपने भाई के साथ बीते शुक्रवार को गई थी। मेला देखने के बाद दोनों बहनें अपने 19 वर्षीय भाई के साथ शाम को 7 बजे घर के लिए चलीं। रास्ते में ऊपर लोदा और चांपाकोना के बीच अचानक से 10 युवक पहुंचे और दोनों लड़कियों को अपने कब्जे में ले लिया।

Read More Stories:

युवकों ने भाई को मारपीट कर भगा दिया। वहीं जान बचाकर भागे भाई ने बिना देर किए सारी घटना अपने परिजनों व गांव वालों को दी। जिससे वे समय पर दोनों युवतीयों को बचा सके। पुलिस ने अपने बयान में पीड़िताओं ने बताया कि, आरोपितों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान चीखने-चिल्लाने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *