Friday , 11 September 2026

आरपियों ने बंधंक बना कर युवती के साथ की घिनौनी हतकतें, प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेटों से दागा

मध्य प्रदेश डेस्कमध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक फार्म हाउस में छत्तीसगढ़ की सरकारी टीचर के साथ गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें, आरोपियों ने पीड़िता के साथ अश्लीलता और की सभी हदें पार कर दी। उसके प्राइवेट पार्ट्स को न केवल सिगरेटों से दागा गया बल्कि उसे बड़ी स्क्रीन पर अश्लील फिल्में दिखाई जाती थीं। उससे न्यूड डांस करवाया जाता। उसके बाद उसे अश्लील फिल्मों की तरह ही अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शारीरिक संबंध बनाने को करता था मजबूर
पुलिस को जो बयान दिए गए है वे बेहद ही चौंकाने वाले हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, पेशे से बिल्डर आरोपी राजेश उसे बड़ी टीवी स्क्रीन पर अश्लील फिल्म दिखाता था। फिर फिल्म में दिखाये जा रहे तरीके से ही शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करता था। उसका जुल्म यहीं तक नहीं थमा बल्कि वह अक्सर अपने दोस्तों की मौजूदगी में अश्लील और निर्वस्त्र होकर पार्टियां करने लगा। उसके दोस्त भी निर्वस्त्र अवस्था में होते थे। वे पीड़िता को भी निर्वस्त्र अवस्था मे डांस करने को मजबूर करते थे।

Read More Stories:

आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई
न्यूड डांस के बाद चारों आरोपी बारी बारी से पीड़िता के साथ रेप करते थे। कई बार सभी आरोपी एक साथ उस पर टूट पड़ते। युवती किसी को शिकायत नहीं कर सके इस वजह से आरोपियों ने उसके न्यूड डांस के फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिये थे। कई बार तो फार्म हाउस का नौकर उसके कपड़े छिपा लेता था और जब राजेश वहां नहीं होता था तो वह उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने आरोपी बिल्डर राजेश विश्वकर्मा उसके साथी विवेक, विपिन और अंकेश को गिरफ्तार कर लिया है। सांवेर सीएसपी के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *