Friday , 11 September 2026

राहतभरी खबर: हरियाणा में घट रहे कोरोना संक्रमण के मामले, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 92.52 प्रतिशत

हरियाणा डेस्क: हरियाणा वासियों के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है। हरियाणा में कोरोना संक्रमण अब धीरे-धीरे दम तोड़ रहा है। दरअसल,प्रदेश में कोरोना के मामले घटने लगा हैं। हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 7516 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं, वहीं 7683 मरीजों ने कोरोना को मात दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदेश में कोरोना के केस पिछले दो दिन से घट रहे हैं। वहीं रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। रविवार को गुरुग्राम में एक, फरीदाबाद में दो, करनाल में पांच, पंचकूला में एक, अंबाला में एक, यमुनानगर में एक और जींद में भी एक मरीज की मौत हुई।

प्रदेश में अभी हैं इतने एक्टिव केस

प्रदेश में अभी एक्टिव केस 57753 हैं और रिकवरी दर 92.52 प्रतिशत है। प्रदेश में अब तक कुल 10177 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। रविवार को हरियाणा के गुरुग्राम में 2102, फरीदाबाद में 1232, हिसार में 366, सोनीपत में 560, करनाल में 208, पानीपत में 245, पंचकूला में 615, अंबाला में 341, सिरसा में 182, रोहतक में 184, यमुनानगर में 203, भिवानी में 172, कुरुक्षेत्र में 144, महेंद्रगढ़ में 126, जींद में 145, रेवाड़ी में 118, झज्जर में 177, फतेहाबाद में 71, कैथल में 137, पलवल में 43, चरखी दादरी में 104 और नूंह में 41 केस मिले।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *