हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल खट्टर को लेकर दिए गए विवादित बयान पर उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है। उदयभान के बयान पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी आपत्ति जताई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कांग्रेस चीफ उदयभान के विवादित बयान पर आपत्ति जताते हुए हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि अब देखना यह है कि कांग्रेस के सर्वे सर्वा राहुल गांधी उनका क्या इलाज करते हैं। इस दौरान अनिल विज ने कांग्रेस चीफ उदयभान के पिता पर निशाना साधा।
गृहमंत्री अनिल विज ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा,
पीएम मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आपत्तिजनक बोले गए शब्द सभी मर्यादाएं लांग गए। हमे किसी भी आया राम गया राम जिसने 80 के दशक में बार-बार दल बदल कर हरियाणे का नाम सारे देश में बदनाम कर दिया था, उसकी औलाद से किसी सभ्य व्यवहार की उम्मीद भी नहीं है।
अनिल विज ने आगे लिखा कि अब देखना यह है कि कांग्रेस के सर्वे सर्वा राहुल गांधी जो कहते है कि उन्होंने वेद पड़े है गीता पड़ी है वह इसका गीताम्यी क्या इलाज करते हैं। तो वहीं, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान द्वारा की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
