पंजाब डेस्क- पंजाब के चंडीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर एक नाबालिग के ही अपने घर में 17 लाख रुपए की चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने अपने दोस्त और चचेरे भाई के साथ मिलकर यह चोरी की है। इसका खुलासा तब हुआ जब नाबालिग के पिता द्वारा घर की मरम्मद के लिए रखे गए 17 लाख रुपए अचानक गायब हो गए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बहुत खोजने के बावजूद भी जब उसके पिता को पैसे नहीं मिले तब उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। वहीं पुलिस ने अपनी जांच में पाया था कि, यह काम किसी घर वाले का है। इसके बाद पुलिस ने जब घर वालों से पूछताछ की तो नाबालिग ने अपने जुर्म कबूला था। पुलिस का कहना है कि, नाबालिग को ऑनलाइन गेम की लत थी और उसे ऑनलाइन एक गेम की आईडी बहुत ही कम दाम में मिल रही थी। इस आईडी को खरीदने के लिए नाबालिग ने अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर यह चोरी की थी।
Read More Stories:
पैसों से खूब खरीदारी और हवाई यात्रा की
पुलिस ने यह भी बताया कि, नाबालिगों ने सूरज को कई किश्तों में पैसा दिया था और बाकी पैसे अपने पास रखे थे। लड़कों को बहका कर उनके साथ धोखा देने और जुर्म को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि नाबालिगों ने चोरी किए हुए पैसों से खूब खरीदारी और हवाई यात्रा भी किए थे। वहीं, बचे हुए पैसों से आईफोन जैकेट और जीन्स भी खरीदे थे। इसके अलावा उन लोगों ने चंडीगड़ से दिल्ली और फिर पटना के फ्लाइट टिकट भी बुक किए थे। पुलिस ने इन नाबालिगों पर कोई केस नहीं किया है और उन्हें उनके मां बाप को सौंप दिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
