Sunday , 26 July 2026

बढ़ रहा है ठंड का प्रकोप, हरियाणा के कुछ जिलों में शीतलहर भी चलने की संभावना

हरियाणा डेस्क: ठंड लगातार बढ़ रही है। लेकिन आने वाले समय में ठंड का प्रकोप और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। बीते 24 घंटों में हवा का रुख बदला है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से ठंडी और शुष्क हवा चलनी शुरू हो गई। अब न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे आएगा। बात हरियाणा की करें तो यहां न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी गई है और कई जिलों में सुबह के तापमान एकल इकाई में आ गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा के कुछ जिलों में शीतलहर भी चलने की संभावना

अगले लगभग एक सप्ताह तक कोई भी बड़ा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों को प्रभावित नहीं करेगा। इस कारण उत्तर पश्चिम दिशा ठंडी हवाएं बिना अवरोध के चलती रहेंगी. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले 2 या 4 दिनों के दौरान तापमान और अधिक गिरेंगे। हरियाणा के कुछ जिलों में शीतलहर भी चलने की संभावना नजर आ रही है जिससे सुबह के समय कड़ाके की सर्दी देखी जाएगी।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *