Saturday , 25 July 2026

CM मनोहर लाल के OSD जवाहर यादव ने दिया इस्तीफा, दूसरी बार छोड़ा मुख्यमंत्री कार्यालय

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा देने की संभावना पहले से थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


जवाहर यादव ने दूसरी बार मुख्यमंत्री कार्यालय छोड़ा और ओसडी के पद से त्यागपत्र दिया है। करीब एक साल तक भाजपा संगठन में काम करने के बाद करीब दो माह पहले ही जवाहर यादव की मुख्यमंत्री कार्यालय में वापसी हुई थी।


बताया जाता है कि जवाहर यादव गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने सरकारी पद छोड़कर पूरा समय बादशाहपुर क्षेत्र में लगाने का निर्णय लिया है। चुनाव तक जवाहर यादव भाजपा संगठन में भी कोई जिम्मेदारी ले सकते हैं।


बादशाहपुर विधानसभा सीट से भाजपा में ही टिकट चाहने वालों की लंबी सूची है। यहां पूर्व मंत्री राव नरबीर समेत करीब आधा दर्जन दावेदार हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *