Sunday , 26 July 2026

बिना इजाजत काटे जा रहे थे हरे पेड़

नांगल चौधरी के गांव धौलेड़ा में धड़ल्ले से हरे पेड़ बिना किसी इजाजत से काटे जाने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिली तो स्थानीय वन विभाग की टीम ने छापा मारकर काटे गए पेड़ों की लकड़ी बरामद कर ली। बता दें कि धौलेड़ा बस स्टैंड पर सुबह नाला बना रहे ठेकेदार ने एक के बाद एक पेडो को काटना शुरू कर दिया था जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग व मीडिया को दी । जिसके बाद यह बात सामने आई कि वन विभाग से इन पेड़ों की कटाई के लिए कोई इजाजत नहीं दी गई थी। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार अपने आप को मंत्री का आदमी बता उल्टा उन्हें ही धमका रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *