हरियाणा डेस्क: हरियाणा सरकार प्रदेशवासियों के लिए एक एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। दरअसल, दिल्ली और हिसार के बीच सुपर फास्ट ट्रेन चलाने की तैयारी है। इसके लिए रेल मंत्रालय इस रूट पर ऊपरगामी (एलीवेटिड) रेल लाइन बिछवाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यात्रियों को काफी राहत मिलेगी
इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि, दिल्ली से हिसार के बीच नई रेलवे लाइन बनाने तथा इस मार्ग पर सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है. इससे दिल्ली एयरपोर्ट और हिसार एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी।

फिलहाल दिल्ली-हिसार के बीच 180 किलोमीटर की दूरी सामान्य रेल से चार घंटे में तय होती है। एलीवेटिड रेल लाइन से यह दूरी महज पौने दो घंटे में तय की जा सकेगी। इसका फायदा यह होगा कि दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यदि ज्यादा एयर ट्रैफिक होगा तो कुछ एयर ट्रैफिक हिसार एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया जा सकेगा। इससे हिसार एयरपोर्ट को भी एविएशन हब के रूप में विकसित किया जा सकेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
