नेशनल डेस्क: कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। कोरानावायरस का एक नया स्वरूप मिला है, जो अधिक संक्रामक हो सकता है। ये नया स्वरूप दक्षिण अफ्रीका और कई अन्य देशों में मिला है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ये कहना है वैज्ञानिकों का..
दक्षिण अफ्रीका स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज एवं क्वाजुलु नैटल रिसर्च इनोवेशन एंड सीक्वेंसिंग प्लैटफॉर्म के वैज्ञानिकों ने कहा कि कोरोनावायरस के नए स्वरूप सी.1.2 का, सबसे पहले देश में इस साल मई में पता चला था।

READ MORE STORIES
- टोक्यो पैरालंपिक में सुमित अंतिल ने Gold मेडल जीत बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, अमित शाह ने दी बधाई
- किसानों के विरोध से परेशान हुए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, कह डाली ये बड़ी बात
उन्होंने कहा कि तब से लेकर गत 13 अगस्त तक यह स्वरूप चीन, कांगो, मॉरीशस, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड में मिल चुका है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 की पहली लहर के दौरान सामने आए वायरस के वेरिएंट में से एक सी.1 की तुलना में सी.1.2 अधिक म्यूटेंट हुआ है जिसे रुचि के स्वरूप की श्रेणी में रखा गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
