Sunday , 26 July 2026

लव सेक्स और ब्लैक मेलिंग गिरोह पुलिस की गिरफ्त में

नरवाना(गुलशन चावला) : गड़ी पुलिस ने प्यार के नाम पर जाल में फसाकर लोगों से मोटा पैसा वसूलने वाले एक बहुत बड़े गिरोह का पर्दा फाश किया है। जोकि पहले तो लोगों को प्यार के जाल में फसाते और बाद में उन पर ही जबरदस्ती करने का केस दर्ज करवाकर उन्हें पुलिस के हाथों पकड़वा देते थे और उनसे बाद में समझौते के नाम पर बड़ी रकम वसूल रहे थे। पुलिस ने इस गिरोह में महिला सहित 3 लोगों को दो लाख रूपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गौरतलब है,कि पटियाला की एक महिला ने नरवाना के युवक से दोस्ती कर पहले उससे सम्बन्ध बनाये और फिर बाद में रेप का केस दर्ज करवा दिया,जिसके बिनहा पर पुलिस ने संजीव को पकड़ कर जेल में बंद कर दिया। उसके बाद समझौता करने के नाम पर 25 लाख रूपये की मांग की, सौदा 12 लाख में तय हुआ। पुलिस ने दो लाख पेशगी देते हुए आरोपी गैंग को रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार इस गिरोह के लिंक हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ तक फैले हुए है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए डीएसपी जोगेंद्र सिंह ने बतया कि इस बात की भनक लगते ही पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी बीरेंद्र को दो लाख रूपये लेते हुए गिरफ्तार किया और उसके एक साथी और महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार कुछ और लोग भी इनके साथ मिले हुए है, जोकि जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *