नेशनल डेस्क: उत्तर भारत के कुछ राज्यों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली में भी इसका असर साफतौर पर दिखाई देने लगा है। कई जगहों पर पराली के जलाने की वजह से भी वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से खराब हो रहा है। दिल्ली के आईटीओ पर सुबह 8 बजे एक्यूआई का स्तर खराब स्तर पर रहा। आनंद विहार पर वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्तर पर था। इसका स्तर सुबह 8 बजे 333 पर रहा है। तो वहीं हरियाणा में भी असर देखने को मिल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किए ये आंकड़े
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ताजा आंकड़ों के मुताबिक इसका स्तर सुबह 212 था। वायु प्रदूषण का यही स्तर पूसा में 257, रोहिणी में 283, था। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में वायु प्रदूषण का यही स्तर 284 था। उत्तर प्रदेश के लोनी जिले में शुक्रवार सुबह 8 बजे एक्यूआई लेवल बेहद खराब स्तर पर थी। इसका लेवल सुबह 333 था। इसी तरह से एनसीआर के इलाके इंद्रापुरम ये 286 था, जो एक वायु प्रदूषण का खराब स्तर है। नोयडा सेक्टर 16 में इसका स्तर 284 था। हापुड़ में एक्यूआई का स्तर खराब स्तर पर था जो 271 पर रिकार्ड किया गया। राजधानी लखनऊ में ये माड्रेट स्तर पर 178 था।

READ MORE STORIES
- देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 14,348 नए मामले, 805 लोगों ने गंवाई जान
- टिकरी बॉर्डर पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसानों को रौंदा, 3 की मौत, 2 घायल
हरियाणा के लिए बजी खतरे की घंटी
हरियाणा के जींद में एक्यूआई लेवल 292 पर खराब रिकार्ड किया गया है। हालांकि सिरसा में ये माड्रेट 140 पर था और पंचकुला में ये संतोषजनक स्तर पर था जिसका स्तर 61 था। इसी तरह से चंडीगढ़ में भी ये संतोषजनक था जिसका स्तर पर 61 था। अंबाला में माड्रेट 114 था। यमुनानगर में एक्यूआई लेवल खराब स्तर पर था जो 282 था। पंजाब के अमृतसर में आज सुबह एक्यूआई लेवल संतोषजनक स्तर पर 84 रिकार्ड किया गया है। जालंधर में इसका स्तर माड्रेट 108 था इसी तरह से बिहार के हाजीपुर में इसका स्तर माड्रेट 172, गया में 158 और राजधानी पटना में 170 रिकार्ड किया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
