हरियाणा डेस्क: हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले के टिकरी बॉर्डर के पास गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर मारने से तीन महिला किसानों की मौत हो गई और दो अन्य किसान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं किसान आंदोलन में शामिल थीं, और पंजाब की रहने वाली थीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मिली जानकारी के अनुसार, टिकरी बॉर्डर पर केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद महिलाएं पंजाब के मानसा जिले स्थित अपने गांव लौट रही थीं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
