जम्मू-कश्मीर डेस्क- जम्मू-कश्मीर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर, जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ सेरी मुनि की रहने वाली ज्योति देवी पत्नी पवन कुमार के ससुराल वालों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद उसे घर में ही बंधक बना लिया गया। पीड़िता ने ससुरालियों पर संगीन आरोप लगाते हुए बताया कि, पिछले कई वर्षों से ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि, सुबह अपने बेटे के साथ घर से निकली और जीएमसी कठुआ इलाज के लिए पहुंची, जहां पर पीड़िता का उपचार जारी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महिला का उपचार जारी
वही उसके मायके वालों ने उसे जीएमसी कठुआ उपचार के लिए दाखिल करवाया जहां पर उसका उपचार जारी है। पीड़िता ने बताया कि, पिछले कई वर्षों से उसके पति के अवैध संबंध उसकी जेठानी के साथ हैं और कई बार उसने उन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। जिसके बाद पीड़िता ने इस सब की जानकारी अपनी सास को दी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि सास ने पीड़िता की मदद करने के बजाय इस मामले को दबाने के लिए कहा। पीड़ित ने बताया कि अवैध संबंधों की बात उसने अपने जेठ से की, लेकिन जेठ ने भी उसकी मदद करने के बजाय पीड़िता के साथ ही संबंध बनाने की अपील कर डाली। जिसके बाद पीड़िता ने इसका विरोध किया।
Read More Stories:
पीड़ित ने बताया कि ससुरालियों ने 8 मार्च की शाम को उसके जेठ ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें पीड़िता घायल हो गई। उसके बाद जेठानी ने भी उस पर हमला कर दिया। वहीं पीड़िता के बेटे ने रो-रोकर अपने दादा दादी और ताया ताई द्वारा प्रताड़ित किए जाने के मामले की आपबीती सुनाई। पीड़िता और उसके मायके वालों ने कठुआ पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके ससुरालियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वही इस संबंध में बिलावर पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की धरपकड़ जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
