Saturday , 25 July 2026

आखिर फिर चल पड़ी ये अभिनेत्री हॉलीवुड की राह

12 April 2019

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चंडीगढ़ : ऐश्वर्या राय बच्चन एक ऐसी अभिनेत्री जिसने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपने काम का लोहा मनवाया था। अब फिर से वह चल पड़ी है हॉलीबुड की राह। जी हैं आपको बता दें बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन हॉलीवुड फिल्मों में कमबैक करने वाली हैं।ख़बरों की माने तो उन्हें हॉलीवुड की एक फिल्म ऑफर की गई है और अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को हैंडल करने के लिए उन्होंने एक टीम भी हायर की है। वैसे तो हॉलीवुड से जुडी ऐश्वर्या की पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं,साथ ही अब तक के फिल्मी कैरियर वह हॉलीवुड की पांच फिल्मों में काम चुकी हैं जिनमें द पिंक पैंथर-2 ,ब्राइड एंड प्रिजुडिस, द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाईसेज, प्रोवोक्ड, और द लास्ट लीजन शामिल हैं। एक हॉलीवुड मैगज़ीन की रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर इंटरेस्टेड हैं ,इसकेलिए यह भी कयास लगाए जा रहे हैं साल के एंड तक ऐश्वर्या के हॉलीवुड प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की जा सकती है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *