उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के एटा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, प्रेमी की धमकी से डरी युवती ने गुरुवार सुबह जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। गंभीरावस्था में पिता ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बागवाला थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि, उसकी 18 वर्षीय पुत्री से एक लड़का प्यार करता है, लेकिन परिजन इससे संतुष्ट नहीं हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उन्होंने लड़की की दूसरी जगह शादी तय कर दी है। गुरुवार को प्रेमिका की शादी अन्य स्थान पर होने की जानकारी प्रेमी को हुई तो उसने फोन पर प्रेमिका को जान से मारने धमकी देते हुए कहा कि, अगर तूने किसी दूसरे लड़के से शादी की तो तेरी और तेरे पिता की हत्या कर दूंगा। तेरी शादी होगी तो सिर्फ मुझसे, लेकिन युवती ने प्रेमी से शादी करने से इनकार कर दिया लेकिन, बाद में प्रेमी की धमकी से घबरा गई।
Read More Stories:
लड़की ने गुरुवार सुबह जहर का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर पिता ने उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। लड़की के पिता ने बताया है कि, सूचना पर पुलिस ने आरोपित लड़के को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
