पंचकूला, 28 जून(उमंग श्योराण): पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से पक्के कर्मचारियों को कच्चा करने के आदेशों के बाद कर्मचारी संघ प्रदेश की सरकार के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं और अपनी मांगों लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की तरफ से आज पंचकूला में जेल भरो आंदोलन किया गया। जिसमें प्रदेश भर के कर्मचारियों और वर्करों ने अपनी गिरफ्तारियां दी। कर्मचारियों की सरकार से मांग है कि पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से पक्के कमचारियों को कच्चा करने के आदेशों पर सरकार को अध्यादेश जारी कर उस फैसले को निष्प्रभाव किया जाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की तरफ से प्रदेश के सभी जिलों में जेल भरों आंदोलन किया जा रहा। वहीँ जेल भरों आंदोलन के तहत सैकड़ों की संख्या में आंदोलनकारी पंचकूला जिला सचिवालय पहुचें और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर अपनी अपनी गिरफ्तारियां सौंपी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गयी तो उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
