यूपी डेस्क- यूपी के बदायूं में एक बेहद ही दुखद घटना सामने आई है, जहां पर एक भाई ने सिर्फ 1500 रुपयों के लिए अपने सगे भाई को चाकूओं से गोदकर मार डाला। यही नही हत्या के बाद से आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए मृतक के साले जुबेर ने पुलिस को तहरीर में बताया है कि जाकिर और जाबिर दोनों सगे भाई थे, और एक ही घर में रहते थे। कुछ दिन पहले जाकिर ने अपने भाई जाबिर को 1500 रुपये उधार दिए थे। जाकिर कुछ दिन से अपने पैसे वापस मांग रहा था, लेकिन, जाबिर हर बार पैसे देने में आनाकानी करने लगा। जाकिर ने अपनी मां से भी पैसे वापस दिलाने को कहा लेकिन जाबिर ने पैसे नहीं दिए।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वहीं एक दिन पैसे को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद गुस्से में आकर जाकिर ने जाबिर पर चाकू से कई वार कर दिए। इससे मौके पर ही जाबिर की मौत हो गई। भाई की हत्या करने के बाद जाबिर वहां से फरार भी हो गया। बतादें, बदायूं के एसएसपी ने बताया कि हत्या की घटना उधार के पैसों को लेकर हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
