हरियाणा डेस्क: फतेहाबाद की सतीश कॉलोनी में देर रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया। मकान के मालिक महावीर अपने परिवार के साथ जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के लिए वृंदावन गए हुए थे। वहीं उन्होने इस घटना को लेकर जनकारी देते हुए कहा कि सुबह 3:00 बजे जैसे ही हम अपने घर वापस लौटे तो देखा कि सामान बिखरा हुआ है और जेवरात चोरी हो चुके है। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस की फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लाखों रूपए व गहने चोरी कर ले गए चोर
परिवार का कहना है कि, वह रविवार को वृंदावन गए थे और सुबह वापस लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। मकान से जेवरात चोरी हो चुके हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि लाखों रुपए के जेवरात चोरी हुए हैं। फिलहाल वह नुकसान का आकलन कर रहे हैं। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
