
हरियाणा डेस्क:- जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत की मेलबर्न स्थित असेंबली में पहुंचे। यहां दिग्विजय चौटाला का ऑस्ट्रेलिया की लेबर पार्टी के सांसद जॉन मुल्लेही ने स्वागत किया। दिग्विजय ने पूरी विधानसभा का दौरा कर वहां की विधान-प्रक्रिया को बारीकी से समझा। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलियाई सांसद जॉन मुल्लेही ने पार्लियामेंट की ओर से दिग्विजय चौटाला को सम्मानित किया व विक्टोरिया असेंबली की रूल बुक भेंट की। जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सांसद जॉन मुल्लेही के विशेष आमंत्रण पर उन्हें विक्टोरिया असेंबली देखने का मौका मिला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दिग्विजय ने कहा कि आज पूरे विश्व की राजनीति के विभिन्न रंगों में लोकतंत्र सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि एक तरफ यह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का माध्यम है तो वहीं चुने हुए प्रतिनिधियों की जवाबदेही भी तय करता है। दिग्विजय ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं का लोकतंत्र में सबसे बड़ा स्थान है और ऑस्ट्रेलिया के लोकतांत्रिक संस्थान की कार्यप्रणाली देखकर बहुत कुछ सीखने को मिला। इस दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंधों, दोनों देशों की राजनीति, विधान-प्रक्रिया पर गहन चर्चा हुई।

इस अवसर पर जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय की धर्मपत्नी लगन चौटाला के अलावा मशहूर गायक गगन कोकरी, अभिमन्यु कुमार, कुलबीर कैम, विकास वाधवा, वरुण शर्मा, विशाल शर्मा, मंदीप कौर, रचिता सूद आदि उपस्थित रहे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
