एक बार फिर से कोरोना डराने लगा है। इसके नए वेरिएंट से स्वास्थ्य विभाग चौकस गया है। इससे पहले, कोरोना ने जिंदगी को पटरी से उतार दिया था और काफी लोगों की जान चली गई थी। लोगों के बिजनेस ठप हो गए थे, लेकिन उसके बाद चीजें सुधरी और जिंदगी वापिस से पटरी पर लौटी। अब फिर से कोरोना दस्तक दे रहा है और इस बार कोरोना का नया वेरिएंट सामने आ रहा है, जिसका नाम JN.1 है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस वेरिएंट ने पहले चीन और सिंगापुर में दस्तक दी. उसके बाद अमेरिका और अब जानकारी है कि इसका एक मामला केरल में सामने आया। इस मामले के सामने आने के बाद भारत सरकार की तरफ से हर राज्य को एडवाइजरी जारी कर दी गई है कि अपने अपने जिले में इस बात का ध्यान रखा जाए और ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग की जाएं।
हरियाणा के करनाल के के सिविल सर्जन कृष्ण कुमार का कहना है कि हम पूरी तरह से अलर्ट पर हैं और तैयार हैं और ऐसा कोई भी मामला अभी तक सामने नहीं आया है। हमने अपने जिले में हर चिकित्सा केंद्र पर इसके बारे में बता दिया है। कोई भी खांसी, जुकाम, बुखार का मामला आ रहा है तो स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जो पोर्टल है, उस पर हम अपडेट कर रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
