Sunday , 26 July 2026

मंत्री अनिल विज के प्रयासों का असर! प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 51 लाख 54 लोगों को लगी वैक्सीन!

ब्यूरो रिपोर्ट- वैक्सीनेशन को लेकर हरियाणा के गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज के किए प्रयासों का असर अब दिखने लगा है। शुरूआत से ही उन्होंने जनता को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीनेशन के काम में तेजी दिखाई और उनके प्रयासों का ही असर है कि अब तक प्रदेश में कुल 1 करोड़ 51 लाख के करीब लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। इस बारे में मंत्री अनिल विज ने कई बड़ी जानकारियां दी हैं। उनकी माने तो अब तक 1 करोड़ 14 लाख लोगों को पहली डोज और 36 लाख 85 हजार लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!



अब तक 4 लाख 67 हजार स्वास्थ्य कर्मियों लगी वैक्सीन

इसके साथ ही उन्होंने अपने कोरोना वॉरियर्स रूपी स्वास्थय कर्मियों के वैक्सीनेशन को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है। जानकारी देते हुए अनिल विज ने बताया कि अब तक 4 लाख 67 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। जिनमें कि 2 लाख 5 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज और 2 लाख 16 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। इसी प्रकार, फ्रंट लाइन वर्करों में अब तक 4 लाख 51 हजार को करोना की वैक्सीन लग चुकी है। जिनमें 2 लाख 50 हजार को पहली डोज और 2 लाख को ही दूसरी डोज लग चुकी है।

Read more Stories:

आयु वर्ग के हिसाब से वैक्सीनेशन प्रक्रिया की जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आयु वर्ग के हिसाब से भी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है। उनकी माने तो 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के  32 लाख लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। जिनमें 21 लाख के करीब लोगों को पहली डोज और 11 लाख के करीब लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की आयु के पात्र व्यक्तियों में 38 लाख लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। जिनमें कि 26 लाख लोगों को पहली डोज और 12 लाख लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।


About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *