फतेहपुर, 20 अक्तूबर: विधानसभा फतेहपुर के रैहन का दशहरा उत्सव का विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर समाजसेवी जेडी ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की वहीं सहायक अभियन्ता सिंचाई एवं जनस्वास्थ विभाग उपमण्डल फतेहपुर गुरबख्स धीमान विशेष रुप से उपस्थित हुए। मुख्यातिथि के यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं मेला समिति ने उन्हें शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दशहरा उत्सव की शाम हिमाचली व पंजाबी प्रसिद्ध गायको ने अपने गानों से खूब समा बांधा। इस मौका पर इंडियन आईडल फेम अनुज शर्मा के गानों पर दर्शक खुब झुमे। इंडियन आईडल फेम अनुज शर्मा सहित हिमाचली लोक गायक संजीव दीक्षित ,पंजाबी गायिका डोली राणा व चंबा के गायक रहे शेर सिंह के बेटे सावन जरयल ने अपनेप्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर मुख्यतिथि ने जय बाबा राजा राम रामलीला क्लब रैहन को 51 हजार रुपए भेंट किए। इस मौके पर रामलीला क्लब के सदस्यों ने उन्हें शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
