Saturday , 25 July 2026

गंडक नदी में डूबी 25 यात्रियों से भरी नाव, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ब्यूरो रिपोर्ट- बिहार में चंपारण के बगहा में एक बड़ा हादसा सामने आया है। जहाँ पर जानकारी के मुताबिक, 25 लोगों से भरी नाव गंडक नदी में डूब गई। सूचना के बाद रेसक्यु टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरु कर दिया है। आसपास के घाटों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक पांच लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं 20 लोग अभी भी लापता है और उन लोगों की तलाश जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read more Stories:

ज्यादा लोग सवार होने की वजह से असंतुलित हुई नाव

जानकारी के मुताबिक, नाव में ज्यादा लोग सवार होने की वजह से नाव असंतुलित होकर डूब गई। हादसे का कारण नाव में भैंस समेत अन्य मवेशियों का लादना भी बताया जा रहा है। इससे नाव अंसुलित हो गई। अभी भी रेस्क्यु टीम घटनास्थल पर मौजूद है और बचाव कार्य में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह 9 बजे करीब 25 लोगों नाव में सवार होने की सूचना मिली थी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *