Monday , 27 July 2026

भारत में मिला कोरोना का नया बेहद खतरनाक वैरिएंट, इन देशों में मचा चुका है तबाही

नेशनल डेस्क: देश में जहां कोरोना के मामले कम हो रहे हैं, वहीं एक नई खबर ने सभी को चिंता में डाल दिया है। दरअसल, अमेरिका, ब्रिटेन और डेनमार्क जैसे देशों में अपना कहर बरपा चुना कोरोना का नया वैरिएंट अब भारत में भी दिखा है। ये खबर सामने आने के बाद लोगों के हाथ-पांव फूलना शुरू हो गए हैं। ये नया वैरिएंट बेहद खतरनाक है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नया वैरिएंट डेल्टा प्लस का AY.4.2 वैरिएंट है

कोरोना संक्रमण का नया वैरिएंट डेल्टा प्लस का AY.4.2 वैरिएंट है। ये नया वैरिएंट भारत में भी ट्रेस किया गया है। कहा जा रहा है कि ये डेल्टा से भी ज्यादा प्रभावि वैरिएंट है। हाल ही में ब्रिटेन में डेल्टा वैरिएंट का कह अभी थमा भी नहीं है और वैज्ञानिकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अभी महामारी खत्म नहीं हुई है। दरअसल, ब्रिटेन में अभी हाल के दिन में सिर्फ वन डे में 50 हजार मामले दर्ज हुए। जबकि पूरे ब्रिटेन की आधी से ज्यादा जनता को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *