Thursday , 10 September 2026

बच्चे ने आर्मी जवान को सैल्यूट कर जीता पूरे देशवासियों का दिल, VIDEO देख मन खुश हो जाएगा

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर आए दिनों कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। जिन्हें लोग काफी पसंद भी करते हैं। तो वहीं इन दिनों बच्चे का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो हरकिसी का दिल लूट लेगा। वीडियो में एक बच्चा एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी को देखकर सैल्यूट करने लगता है। यह वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोग वीडियो को कर रहे बेहद पसंद

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ अधिकारी को देखते ही बच्चा उनकी गाड़ी के पास पहुंचा और उन्हें सैल्यूट (सलामी) करने लगा। बच्चे के इस क्यूट हरकत पर अधिकारी ने भी प्रतिकिया देते हुए इसे सलाम किया। इस वीडियो के पीछे बैकग्राउंड में ‘तेरी मिट्टी में मिल जांवा’ गाने की आवाज आ रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को बेहद पसंद भी कर रहे हैं।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *