चंडीगढ़, 21 अगस्त। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के धरने को लेकर तीखा हमला बोला है। विज ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी करीब एक महीने पुराने मुद्दे को लेकर अब धरने पर बैठकर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें “छपास और चिपकू रोग” हो गया है और वह हर रोज अखबारों में छपना और टीवी स्क्रीन पर दिखाई देना चाहते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अनिल विज ने कहा कि जिस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी धरने पर बैठे हैं, उस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट पहले ही पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम गठित कर चुका है। उन्होंने कहा कि जांच कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश कर रहे हैं, इसलिए कांग्रेस को जांच प्रक्रिया पर भरोसा रखना चाहिए।
विज बोले- पुलिस FIR न करे तो कोर्ट जाने का रास्ता खुला
पत्रकारों से बातचीत में अनिल विज ने कहा कि कानून में किसी मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने की स्थिति में अदालत का दरवाजा खटखटाने का प्रावधान है। ऐसे में उनका कहना था कि कानूनी प्रक्रिया उपलब्ध होने के बावजूद धरने और प्रदर्शन के जरिए मामले को राजनीतिक रूप देना उचित नहीं है।
विज ने राहुल गांधी के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस काम को कानूनी तरीके से किया जा सकता है, उसे राजनीतिक प्रदर्शन और सार्वजनिक तमाशे में बदलने का प्रयास किया जा रहा है।
कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप
अनिल विज ने कांग्रेस पर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। अपने बयान में उन्होंने सिख दंगों और देश के विभाजन का भी उल्लेख किया और कांग्रेस पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए।
विज ने कहा कि कांग्रेस लोगों को सड़कों पर उतारकर टकराव की स्थिति पैदा करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी का उद्देश्य राजनीतिक माहौल को शांत करने के बजाय तनाव बढ़ाना है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
