नेशनल डेस्क: कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। तो वहीं अब काफी समय के बाद एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर कमी देखने को मिल रही है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 28,591 नए मामले आए हैं, जो कल जारी किए गए आंकड़ों की तुलना में 14.3% कम हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
केरल में घटे कोरोना संक्रमण के मामले
केरल में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। शनिवार को वहां पिछले 20 दिन में सबसे कम मामले दर्ज किए गए. केरल में 20,487 नए केस मिले, जो 22 अगस्त के बाद से सबसे कम हैं। हालांकि केस कम रहने की एक वजह कम टेस्टिंग भी रही। शनिवार को 15.9 लाख टेस्ट हुए जो पिछले दिन से करीब 2 लाख कम रहे।

रिकवरी दर में हुआ इजाफा
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना के नए मामलों की तुलना में रिकवरी दर में इजाफा हुआ है। देश में एक बार फिर कोरोना के एक्टिव केस घटने लगे हैं। भारत में फिलहाल कोविड के 3,84,921 एक्टिव मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर संक्रमण के कुल मामलों का 1.16 प्रतिशत रह गई है। बीते 24 घंटों में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या में 6,595 की कमी दर्ज की गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
