नेशनल डेस्क: उत्तराखंड स्थित भगवान शिव के 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम जमकर बर्फबारी हो रही है। बाबा केदारनाथ धाम ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। जिससे भक्तों के चेहरे पर चमक आ गई है। तो वहीं बर्फबारी से हवाई सेवा पर प्रभावित हुई है। राहत बल यहां लगातार बर्फ हटाने का काम कर रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रविवार शाम केदारनाथ धाम में बारिश के बाद बफर्बारी शुरू हुई
मिली जानकारी के अमुसार, रविवार शाम केदारनाथ धाम में बारिश के बाद बफर्बारी शुरू हुई। हेलीपैड एवं रास्ते से बर्फ हटाई जा रही है।

बेहद सर्द मौसम के बादवजूद चार धाम यात्रा जारी है। ऋषिकेश चारधाम बस टर्मिनल एवं हरिद्वार बस अड्डे से तीर्थयात्री चारधाम को लगातार प्रस्थान कर रहे हैं।

ऋषिकेश में विभिन्न विभागों यथा- देवस्थानम बोर्ड एवं यात्रा प्रशासन संगठन सहित पुलिस, चिकित्सा- स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यटन, नगर निगम, संयुक्त रोटेशन के हेल्प डेस्क यात्रियों की सहायता मार्गदर्शन कर रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
