Wednesday , 28 October 2026

देखते ही देखते जल कर खाक हो गई कार, 1 की मौत 2 झुलसे

उत्तर प्रदेश डेस्क- लखनऊ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है जहां पर लखनऊ से मथुरा जा रही कार की टक्कर अचानक ट्रक से हो गई जिससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर में जा घुसी। जिसके चलते कार में आग लग गई और चालक समेत तीन लोग झुलस गए। घायलों को मिनी पीजीआई सैफई भेजा गया। यहां से दिल्ली रेफर एक घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मथुरा जनपद के बालाजीपुरम मोहल्ला निवासी विमल सिंह बलेनो कार से रात के समय लखनऊ से मथुरा लौट रहे थे। साथ में भाई नरेंद्र, गाजियाबाद दादरी निवासी विपिन सिंह भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम बेहटा चौकी के वीरभान नगला गांव के पास कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई और फिर डिवाइडर में जा घुसी। कार में आग लग गई। काफी देर तक कार की खिड़की न खुल पाने से तीनों झुलस गए। इधर, चालक ट्रक समेत भाग निकला।

Read More Stories:

एक की मौत
सूचना मिलते ही यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी और कंस्ट्रक्शन कंपनी का गश्ती दल, डायल 112 पुलिस, सहकार ग्लोबल कंपनी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। झुलसे लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से मिनी पीजीआई सैफई भेजा गया। जली कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है। बाद में सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि, सैफई से दिल्ली ले जाते समय रास्ते में नरेंद्र की मौत हो गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *