Saturday , 12 September 2026

मायके जाने के लिए बनाया दबाव तो पति ने कर डाली हत्या, गर्दन रेत कर दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा से चौंका देने वाला मामला सामने आया जहां पर कदीम के मोहल्ला तेलीपुरा में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, महिला अपने मायके में जाने की जिद कर रही थी। जबकि, पति इंकार कर रहा था। इसी बात को लेकर वारदात की हुई है। एसपी सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बतादें, कलीम मजदूरी करता है। उसकी दो साल पहले ही शमा नाम की 22 वर्षीय लड़की से शादी हुई थी। पिछले कई दिनों से शमा अपने मायके में जाने के लिए बोल रही थी। कलीम उसे मायके नहीं भेज रहा था। सोमवार को शमा ने अपने भाई को फोन करके अपनी ससुराल बुला लिया। कलीम और शमा के भाई के बीच में मायके नहीं भेजने को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद शमा के भाई ने अपने बहनोई को पीट दिया। इसके बाद शमा का भाई अपने घर वापस लौट गया।

Read More Stories:

तहरीर पर मुकदमा दर्ज
एसपी सिटी ने बताया कि, सोमवार की सुबह करीब चार बजे कलीम और शमा के बीच में फिर से झगड़ा हो गया। जिसके बाद कलीम ने घर में पड़े चाकू से शमा की गर्दन काट दी और घर से फरार हो गया। पड़ोसियों ने घर में खून खराबा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर देहात कोतवाली प्रभारी पहुंचे और जानकारी की। मृतका के भाई की तरफ से तहरीर ली जा रही है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *