पंचकूला डेस्क- पंचकूला के मोरनी में एक दुखद घटना घटित हो गई जहां पर एक जीप 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 1 महिला की मौत हो गई जबकि, 4 लोग घायल हो गए ये भी बताया जा रहा है कि, 2 लोगों को गंभीर हालत के चलते चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे सभी लोग
बता दें, वो लोग जन्मदिन मनाकर अपने घर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। सूत्रों की माने तो, गाड़ी में तकनीकी खराबी आने के कारण जीप इस तरह से 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। मृतक महिला की पहचान प्रोमिला के रूप में हुई।
Read More Stories:
वहीं मोहन और सुनीता गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग ठंडोग पंचायत के गवाही गांव के निवासी हैं। ये सभी नालाघाट गांव में अपने रिश्तेदार के घर जन्मदिन की पार्टी से वापस आ रहे थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
