Wednesday , 9 September 2026

कश्मीर में आतंकवाद कांग्रेस की देन, सवाल ना ही पूछे तो बेहतर- अनिल विज

हरियाणा डेस्क: कश्मीर में आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को तो बोलने का हक ही नहीं है क्योकि कश्मीर में आतंकवाद तो कांग्रेस की ही देन है। ये कहना है हरियाण के गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज का। जिन्होंने कश्मीरी में आतंकवाद के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर साधा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्री विज ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया

दरअसल कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं के द्वारा सरका से सवाल किए जाते हैं और आरोप भी लगाए जाते हैं। तो वहीं ऐसे आरोपों पर मंत्री अनिल विज ने तंज कसा और कांग्रेस को तल्ख शब्दों में जवाब दिया। पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार कश्मीर में आंतकवाद को कुचलने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

आरोप-प्रत्यारोप लगाने की बजाए, सबको सरकार के साथ होना चाहिए- विज

इसी के साथ मंत्री अनिल विज ने ये भी कहा कि आरोप-प्रत्यारोप लगाने की बजाए, सबको सरकार के साथ होना चाहिए क्योंकि ये देश की सुरक्षा का मामला है। आपको बता दें कि कश्मीर में आतंकियों संग हुए मुठभेड़ के दौरान सेना के 5 जवान शहीद हो गए थे। तो वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस के द्वारा सरकार पर आरोप लगाए गए थे, जिसका जवाब मंत्री अनिल विज ने दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *