उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश, सीतापुर से सड़क हादसे का दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर महमूदाबाद- सिधौली मार्ग पर बोलेरो व कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार मां-बेटी व भतीजे सहित तीन की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, बोलेरो व कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं शवों को वाहनों को काटकर निकाला गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महमूदाबाद पुलिस के अलावा आसपास गांवों के ग्रामीण भी बचाव कार्य में जुटे रहे। कमलापुर के हमीरपुर में रहने वाले अजीत सिंह पुत्र रमेशचंद्र अपनी चाची सीमा सिंह पत्नी देशराज सिंह व चचेरी बहन रागिनी के साथ गोंडा से कार से घर वापस आ रहे थे। महमूदाबाद-सिधौली रोड पर वन विभाग कार्यालय के समीप अजीत की कार और सामने से आ रही बोलेरो में भिड़ंत हो गई।
Read More Stories:
मृतकों की पहचान हो गई है
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कार सवार अजीत, उसकी चाची व चचेरी बहन की मौत हो गई। वहीं बोलेरो चालक सुरजीत पुत्र बाबूराम निवासी भेथरा, महमूदाबाद की मौत भी हो गई। प्रभारी निरीक्षक महमूदाबाद ने बताया कि भीषण एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हुई है। वाहनों में फंसे शव निकाले गए । मृतकों की पहचान हो गई है। सूचना परिवारजन को दी गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
