Saturday , 25 July 2026

मंत्री कर्णदेव कम्बोज ने जेजेपी व आप पार्टी गठबंधन बताया जीरों प्लस जीरो

16 APRIL 2019 : इन्द्री में भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया के चुनावी कार्यालय का हवन यज्ञ के साथ विधिवत रूप से उदघाटन हुआ। इस मौके पर मंत्री कर्णदेव कम्बोज सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि चुनाव की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिये इस कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि तीस सदस्यीय चुनाव समिति बनाई है जोकि विचार विमर्श कर आगामी रणनीति तैयार करेगी।साथ ही उन्होंने बताया कि बीजेपी प्रत्याशी संजय भाटिया 20 तारीख को नांमाकन पत्र दाखिल करेगें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मंत्री कर्णदेव कम्बोज ने पत्रकारों को अपने चुनावी कार्यक्रमों के बारे में भी बताया और कहा कि विधानसभा के कई गांवों में लोग बीजेपी से जुडऩा चाहते है उनके लिए अलग से कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई है जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जायेगी। वहीं जेजेपी व आप पार्टी गठबंधन को मंत्री कर्णदेव कम्बोज ने जीरो प्लस जीरो बताया और दोनों पार्टियां को चले हुए कारतूस कहा।  प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें  

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *