Sunday , 26 July 2026

सौतेले बाप ने 5 साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट, पीट-पीट कर ले ली मासूम की जान

उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां पर सौतेले बाप ने पांच साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला। बच्चे का कसूर केवल इतना था कि, वो पढ़ाई करने के बजाय दादा के घर गया, जहां से वह देर से लौटा। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण जिला डीसीपी ने बताया कि, पांच वर्षीय बच्चा अपने सौतेले पिता गुलशेर के साथ दक्षिणपुरी इलाके में रहता था। साथ में परिवार के अन्य लोग भी रहते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिटाई से बच्चा बेहोश हो गया
गुलशेर मजदूरी करता है, जो मूलरूप से बिजनौर का रहने वाला है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविवार को गुलशेर ने वर्षीय सौतेले बेटे से पढ़ाई करने के लिए कहा। मगर बच्चा पढ़ाई करने के बजाए अपने दादा के घर चला गया। वहां से लौटने में उसे देरी हो गई। इससे गुलशेर गुस्से में भड़क गया और उसने बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी।

Read More Stories:

पिटाई से बच्चा बेहोश हो गया। परिजन बच्चे को मदन मोहन मालवीय अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना अंबेडकर नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सौतेले पिता गुलशेर को गिरफ्तार कर लिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *