Sunday , 25 October 2026

दिल्ली में दिनदहाड़े लड़की की ह*त्या, रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े एक लड़की की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। कमला रनेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली इस लड़की पर कॉलेज के बाहर लोहे की रॉड से हमला किया गया है। हमले में बुरी तरह से घायल लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लड़की की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहंची और मामले की जांच शुरू की। आरोपी की तलाश की जा रही है। दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी चंदन चौधरी ने हत्या के संबंध में जानकार दी है। उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली कि दिल्ली के दक्षिणी मलवीय नगर के ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। उसके शरीर के पास एक लोहे का रॉड भी मिला है। प्राथमिक जांच के अनुसार, लड़की पर रॉड से हमला किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना पार्क के अंदर हुई है। मृतक एक कॉलेज की छात्रा थी। वह अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कहा, “दिल्ली में कानून व्यवस्था बेहद खस्ता है। आज दो घटनाएं हुईं। डाबरी में एक महिला को गोली मार दी गई और दूसरी घटना ऑरबिंडो कॉलेज के पास हुई, जहां एक लड़की को लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मैं केंद्र सरकार से दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के बारे में एक बैठक बुलवाने की अपील करती हूं। डीसीडब्ल्यू इन घटनाओं को नोटिस लेने जा रही है और उसके लिए नोटिस जारी कर रही है।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *