नेशनल डेस्क: पैरालंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले मनीष नरवाल का ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 89 में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा तथा फरीदाबाद के जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव मौजूद रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गोल्ड मेडल विजेता मनीष नरवाल का स्वागत समारोह आयोजित किया गया
फरीदाबाद के सेक्टर- 89 स्थित कुंदन ग्लोबल स्कूल में गोल्ड मेडल विजेता मनीष नरवाल का स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। दरअसल मनीष नरवाल कुंदन स्कूल के ही छात्र रहे हैं और पैरा ओलंपिक से पहले भी जो उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था तब वे कुंदन स्कूल में ही पढ़ रहे थे।

READ MORE STORIES
- कोरोना वायरस ने केरल में मचाई तबाही, हालात खराब
- दवा दिलाने के बहाने भाभी के साथ देवर ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी
यह कार्यक्रम कुंदन एजुकेशन ग्रुप की तरफ से ही आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीपशिखा प्रज्वलित करके किया। मंत्री मूलचंद शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीष निर्मल के प्रयासों को ना केवल सराहा बल्कि कुंदन स्कूल के आयोजकों को भी इसकी बधाई देते हुए मनीष के प्रदर्शन की सराहना की।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
