जयपुर डेस्क– जयपुर में पॉक्सो मामलों की स्पेशल कोर्ट ने लंबे समय से अपनी बहन से दुष्कर्म करने के मामले में सौतेली भाई को उम्रकैद और तीन लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। बता दें सौतेला भाई अपनी 16 साल की बहन का लंबे समय से बालात्कार कर रहा था। कोर्ट ने कहा कि आरोपी ने सौतेले भाई होते हुए अपनी कम उम्र की नाबालिग बहन के साथ एक से ज्यादा बार दुष्कर्म किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वो तब जब पीड़िता के मां नहीं है। वही पीड़िता ने जब इस बारे में अपनी पिता को बताया तो उसके पिता ने उल्टा उसे ही मारापीटा और घर से बहार निकाल दिया। इतना ही नहीं उसे मानसिक तौर पर पागल घोषित करने की भी पूरी कोशिश की गई। इस दौरान पीड़िता के चाचा ने उसे अपनी घर रखा। इसी दौरान पीड़िता ने चाचा के घर रहकर हैल्पलाइन की मदद ली।
Read More Stories:
पीड़िता की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज
जज ने मामले में सुनवाई के दौरान कहा कि, इस मामले में आरोपी को दोषी करार देने के लिए पीड़िता की मौखिक गवाही और मेडिकल रिपोर्ट पर्याप्त सबूत हैं। आरोपी का कृत्य बहुत ही गंभीर और घृणित है और उसके लिए कोई नरमी नहीं बरती जा सकती। पिता की दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों ही पत्नियों की मौत हो चुकी है। पीडिता उसके पिता की दूसरी पत्नी से हुई संतान है। पीडिता की सौतेली मां का बेटा बचपन से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है और आए दिन मौका पाकर दुष्कर्म करता रहता है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में चालान पेश किया था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
