Friday , 11 September 2026

Punjab Election: CM केजरीवाल ने पंजाब के लिए की बड़ी घोषणाएं, बिजली के बाद अब देंगे मुफ्त इलाज

पंजाब डेस्क: पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई बड़ी घोषणाएं कर दी है। उन्होंने अपने पंजाब दौरे पर स्वास्थ्य सेवाओं की 6 गारंटी का ऐलान किया। इसमें चुनाव में जीत के बाद पंजाब के लोगों को फ्री इलाज, दवाएं टेस्ट का वादा किया। पत्रकरों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, अगर पंजाब में हमारी सरकार बनी तो हम 300 यूनिट बिजली मुफ्त करेंगे, हमनें ये दिल्ली में करके दिखाया है। हम 24 घंटे बिजली देंगे, दिल्ली में करके दिखाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केजरीवाल ने की ये बड़ी घोषणाएं

  • पंजाब के हर शख्स को मुफ्त अच्छा इलाज ।
  • सारा इलाज, टेस्ट, दवाई मुफ्त।
  • पंजाब के हर शख्स को हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा, जिसमें MRI, एक्सरे आदि सब रिपोर्ट होंगी।
  • पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक के तर्ज पर ‘पिंड क्लीनिक’, इनकी कुल संख्या 16 हजार होगी ।
  • पंजाब में जितने भी राज्य सरकार के हॉस्पिटल हैं, उनको अच्छा शानदार बनाया जाएगा, बड़े स्तर पर नए हॉस्पिटल खोले जाएंगे।
  • पंजाब में अगर किसी शख्स की सड़क दुर्घटना होती है तो उसका फ्री इलाज सरकार कराएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *