Monday , 26 October 2026

हरियाणा की बेटी ने प्रदेश को किया गौरवान्वित, महिला अधिकारों के लिए लड़ीं और बनी मिसाल

हरियाणा डेस्क: सात समंदर पार एक बेटी ने हरियाणा का नाम रोशन कर दिया है। रेवाड़ी के बावल उपमंडल की एडवोकेट डॉ नूपुर धमीजा ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बता दें, नूपुर धमीजा को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में रह रही डॉ. नूपुर को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सम्मानित किया। आपको बता दें कि डॉ नूपुर सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता है और ‘नारी शक्ति एक नई पहल’ नाम से एक संस्था भी चलाती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभी तक 800 से ज्यादा महिलाओं को निशुल्क न्याय दिला चुकी हैं डॉ. नूपुर

बता दें, 1 मार्च को भी इंदौर में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड ने सम्मान पत्र व मेडल द्वारा सम्मानित किया गया था। डॉ नूपुर नारी शक्ति एक पहल संस्था के द्वारा अभी तक 800 से ज्यादा महिलाओं को निशुल्क न्याय दिला चुकी है वही 300 से ज्यादा रेप पीड़िताओ का निशुल्क केस लड़ उन्हें न्याय दिला चुकी है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *