बिहार डेस्क- बिहार के भागलपुर मधुसूदरपुर क्षेत्र के भतोड़िया गोलाहू से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, रविवार की सुबह एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। युवक को बदमाशों ने मुंह और कमर में चार गोलियां मारी है। बता दें, युवक दीपक सिंह बवलपुर गांव के निवासी शिवशंकर सिंह का पुत्र था। दीपक सिंह मूल रूप से सजौर के सरौख गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है मामला
मृतक के पिता शिवशंकर सिंह ने बताया कि, सुबह 10 बजे दीपक घर से निकला था। उसने दोस्त के घर भागलपुर जाने की बात कही थी। शाम को जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन किया। फोन पर दीपक ने बताया कि, वह आज घर नहीं आ रहा है और दोस्त के घर ही भागलपुर में रुक जाएगा। इसके बाद स्वजन निश्चिंत थे। दीपक की हत्या का तार प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है।
Read More Stories:
परिजनों ने बताया कि, सरौख गांव की एक लड़की से वह प्रेम करता था। इस बीच दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ और पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दीपक पर जुर्माना किया गया। इसके बाद युवती की शादी दूसरे जगह तय हो गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
