Monday , 27 July 2026

जेल से छूटते ही दामाद ने की सास की हत्या, प्राइवेट पार्ट में डाला बांस

मुंबई डेस्क- मुंबई के विले पार्ले से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पर दामाद ने अपनी सास की हत्या कर उसके प्राइवेट पार्ट में बांस डाल दिया। बता दें, आरोपी दामाद को 14 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, “उसने सास के सिर पर टाइलों से हमला करने और चाकू से वार करने के बाद, आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में एक बांस डाल दिया और एक आंतरिक अंग को बाहर निकाल दिया। हमने छह दिन पहले आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) को जोड़कर मामला दर्ज किया था।”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपनी बेटी के साथ रहती थी महिला

बताया जा रहा कि, महिला अपनी बेटी के साथ रहती थी। तीन साल से चेन स्नेचिंग की घटना में जेल में बंद आरोपी को 1 सितंबर को रिहा किया गया था। जेल से छूटने के बाद, आरोपी अपनी पत्नी से मिलने गया और उसने देखा कि उसने किसी और से शादी कर ली है और वह गर्भवती है। आदमी ने अपनी पत्नी से अपने नए पति को छोड़ने के लिए कहा।

Read More stories:

आरोपी ने महिला से मारपीट के साथ चाकू से वार किया

हालांकि, अगले दिन जब वह उससे मिलने गया तो वह उस जगह से चली गई थी। उसने अपनी सास से उसके ठिकाने का पता लगाने की कोशिश की, जिसने उसे कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। आरोपी ने अपनी सास के साथ मारपीट की और कई बार चाकू से वार किया। घटना के एक दिन बाद उसे पुणे से गिरफ्तार किया गया था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *