Monday , 27 July 2026

राहत भरी खबर: कोरोना संक्रमण दर 14 दिनों से 3 प्रतिशत से कम, बीते 24 घंटे में सामने आए इतने केस

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वायरस के मामले निरंतर घट रहे हैं। तो वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर अभी 3,74,269 रह गई, स्वास्थ्य मंत्रालय का डाटा। ताजा अपडेट के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,42,874 पर पहुंच गई है। देश में अभी कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद ठीक होने वाले लोगों की दर 97.54 प्रतिशत है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 27,254 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 3,32,64,175 हो गए। इसका साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,74,269 रह गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में सोमवार को यह जानकारी सामने आई। सुबह आठ बजे प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 219 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 4,42,874 पर पहुंच गई। मंत्रालय के अनुसार पिछले 78 दिन से प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या 50 हजार से कम देखी गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *