नेशनल डेस्क: आतंकी अपनी नापाक साजिशों से बाज नहीं आ रहे हैं। तो वहीं, भारतीय सुरक्षाबल भी आतंकिय़ों को ईंट का जवाब पत्थर से दे रहे हैं। दरअसल, श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक साजिश को नाकाम किया है। रेत के बैग में रखे गए छह ग्रेनेड बरामद हुए हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेत के बैग में रखे गए छह ग्रेनेड बरामद किए गए
बता दें, रोड ओपनिंग पार्टी के जवानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर एक डिवाइडर के पास रेत के बैग में रखे गए छह ग्रेनेड बरामद किए। यह सभी चीन निर्मित ग्रेनेड हैं। जवानों की सूझबूझ से बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई है। पुलिस ने सभी ग्रेनेड अपने कब्जे में ले लिए है।
AlSO READ THIS
राहत भरी खबर: कोरोना संक्रमण दर 14 दिनों से 3 प्रतिशत से कम, बीते 24 घंटे में सामने आए इतने केस
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
